Popular Posts

बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की निर्मम हत्या, चार नाबालिगों पर लगा आरोप

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर: सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ ड्यूटी पर तैनात चौकीदार नरेंद्र कुमार खांडे (40) की हत्या कर दी गई है। मृतक मूलतः तखतपुर क्षेत्र के ग्राम अरईबंद का निवासी था और पिछले एक साल से संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा था।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक नरेंद्र कुमार खांडे अपनी नियमित ड्यूटी पर थे, तभी संप्रेक्षण गृह में रखे गए कुछ किशोरों के साथ उनका विवाद हुआ। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर इस वारदात में चार नाबालिगों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिन्हें पूर्व में कोरबा और रायगढ़ से यहाँ सुधार हेतु लाया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और इतने गंभीर घटनाक्रम के पीछे के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

इस घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और संस्थान की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *