1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर-थाना गिरोह का पर्दाफाश किया है। ACCU (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ियाँ बेचने की फिराक में घूम रहे दो मुख्य चोरों और दो खरीददारों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:मामले की शुरुआत 25 अगस्त 2023 को हुई, जब प्रार्थी दीपक दास मानिकपुरी ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी सफेद एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 JD 3517) बिलासा छात्रावास के सामने से चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
मुख्य चोर: दुर्गेश निषाद (लाल खदान, केवटपारा)
मुख्य चोर: ईश्वर निषाद (लाल खदान, केवटपारा)
खरीददार: आशुतोष कुमार मिरी (गणेश नगर, सिरगिट्टी)खरीददार: लक्ष्मण विश्वकर्मा उर्फ गोविन्दा (लाल खदान)

जब्त मशरूका:पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर चोरी की कुल तीन वाहन बरामद किए हैं:
सफेद एक्टिवा स्कूटी (CG 10 JD 3517) – कीमत 10,000 रुपये।डिलक्स मोटरसाइकिल (CG 10 EE 2063)।मोटरसाइकिल (CG 10 BN 1522)।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के वाहनों को सस्ते दामों पर बेच देते थे और कुछ का उपयोग स्वयं करते थे।
सभी चारों आरोपियों को धारा 379, 411, 34 भादवि के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3