1
1
1
2
3
रिपोर्ट: अमित पवार, प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में शहर की अग्रणी संस्था ‘रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस’ ने अपने सेवा कार्यों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है। महिलाओं द्वारा संचालित यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-जागरूकता के माध्यम से लगातार समाज के अंतिम छोर तक विकास की किरणें पहुँचाने का कार्य कर रही है।
बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान क्लब की वर्तमान अध्यक्ष सोमा ठाकुर, सचिव भारती सालुंके और कोषाध्यक्ष प्रियंका रिकी जिवनानी ने संस्था के अब तक के सफर और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में गठन के बाद से ही यह क्लब निरंतर सक्रिय है।
सेवा के सात वर्षों का लेखा-जोखा:संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने अलग-अलग कार्यकाल में अनूठी पहल की है:
शिक्षा के क्षेत्र में: हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत चंदन आवास (राजकिशोर नगर) स्थित शासकीय स्कूल का कायाकल्प किया गया, जिसमें शौचालय निर्माण, पेयजल व्यवस्था और अतिरिक्त कमरों का निर्माण प्रमुख है। साथ ही समय-समय पर छात्रों को स्टेशनरी का वितरण किया जाता है।
स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन: कोरोना काल (2020-21) में ऑक्सीजन सिलिंडर, बेड और राशन उपलब्ध कराने से लेकर गनियारी स्वास्थ्य केंद्र में ‘नियोनेटल आईसीयू’ की स्थापना तक, क्लब ने हर संभव मदद की। इसके अलावा, बर्न केस की 15 महिलाओं का इलाज और कैंसर पीड़ित मरीजों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
स्वरोजगार और सशक्तिकरण: रोट प्रेरणा सुराणा के कार्यकाल में महिलाओं को ‘पिंक ई-रिक्शा’ (पिंक लाइन) प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया गया। साथ ही जरूरतमंद वेंडर्स को ठेले वितरित किए गए।
आधारभूत संरचना: वसुंधरा नगर में ‘रोटरी गार्डन’ का निर्माण, मंदिर की स्थापना, ग्राम गटौरी और लिम्तरी के प्राथमिक स्कूलों का रेनोवेशन कार्य संस्था की कार्यक्षमता को दर्शाता है।
सामुदायिक सहयोग: हर वर्ष कन्या विवाह में आर्थिक मदद और सामग्री प्रदान करना, कंबल-स्वेटर का वितरण और पेयजल के लिए वाटर कूलर लगवाना क्लब की नियमित गतिविधियों में शामिल है।
सांस्कृतिक आयोजनों से जनसेवाक्लब द्वारा आयोजित फंडराइजर इवेंट्स जैसे गरबा, साड़ी वॉकेथोन और होली सेलिब्रेशन के माध्यम से जो धनराशि एकत्र की जाती है, उसे पूरी तरह से सेवा कार्यों में ही खर्च किया जाता है।
इस अवसर पर वंदना सिंह, मनीषा जयसवाल, संगीता चोपड़ा, रिंपी होरा, बंटी सैनी, सुनीता अग्रवाल और अमिता गोयल सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस का यह समर्पण निस्संदेह समाज के लिए एक प्रेरणा है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3