1
1
1
2
3
रिपोर्ट: अमित पवार, प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और करीब एक साल तक चले शोषण के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस शर्मनाक घटना में स्कूल के शिक्षक की संलिप्तता और अन्य स्टाफ की मिलीभगत के विरोध में मंगलवार को जन आक्रोश सड़कों पर उतर आया। सर्व सेन समाज के तत्वावधान में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट का घेराव कर राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
दोषियों पर कार्रवाई नहीं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर मुख्य आरोपी को फांसी की सजा देने, मामले में शामिल अन्य दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और स्कूल की मान्यता रद्द कर उसे बंद करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो समाज पूरे प्रदेश भर में उग्र आंदोलन करेगा।
प्रशासन ने दिए जांच के निर्देशबिलासपुर कलेक्ट्रेट में भारी भीड़ और बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रभारी कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को संज्ञान में लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को तत्काल निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदर्शन में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस प्रदर्शन में जिले और संभाग भर से हजारों की तादाद में सेन समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान महेश दुबे, सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, बसंत श्रीवास, राजू श्रीवास, डॉ. राजीव श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, गोरेलाल श्रीवास, बबलू श्रीवास, नारायण श्रीवास्तव, दलहरण श्रीवास, आशीष श्रीवास, मणि शंकर श्रीवास, शुभम श्रीवास, नवीन श्रीवास, रोशन श्रीवास, बालमुकुंद श्रीवास, आनंद श्रीवास, विकास श्रीवास, मुकेश श्रीवास, दीपक श्रीवास, घासीराम श्रीवास, कृष्ण श्रीवास, सोनू श्रीवास, घनश्याम श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, मनोहर श्रीवास, रमेश श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, चंद्र प्रकाश श्रीवास, मनोज श्रीवास, राजेश श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, पवन सिंह ठाकुर और राम प्रसाद चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3