Popular Posts

विदेशों में भारतीयों पर हमले और तिरंगे के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा; सरकंडा में निकाला कैंडल मार्च

रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। विदेश में भारतीय मूल के नागरिकों के साथ बढ़ती हिंसक घटनाओं, तिरंगे के अपमान और ओमान में तीन भारतीय नाविकों की निर्मम हत्या ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर के सुभाष चौक, सरकंडा में युवा कांग्रेस द्वारा एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुटता

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर और काली पट्टी बांधकर विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपनी गंभीर चिंता जताई। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो ने आग में घी का काम किया, जिसमें एक व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा, ओमान में तीन भारतीय नाविकों की हत्या की खबर ने भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य

युवा कांग्रेस के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन पूर्णतः लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आयोजित किया गया है। उनका उद्देश्य किसी प्रकार की अशांति फैलाना नहीं, बल्कि सरकार और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक यह संदेश पहुँचाना है कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा और देश के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष (सरकंडा) हिमांशु राई और शहर जिला उपाध्यक्ष मयंक सिंह गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके साथ NSUI प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर, शैलेश कश्यप, वासु सोनी, सोमी ध्रुव, जफर मेमन और सागर यादव सहित भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक सम्मिलित हुए।​

आयोजकों ने कहा कि भारत सरकार को इन गंभीर मामलों को कूटनीतिक स्तर पर उठाना चाहिए ताकि भविष्य में भारतीय मूल के लोगों के साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *