Popular Posts

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला ईनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने के आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर पुलिस द्वारा 5,000 रुपये का ईनाम घोषित था और वह पिछले तीन महीने से लगातार फरार चल रहा था।

​क्या था पूरा मामला ?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सरकंडा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि बुढ़तीपारा (कोनी) निवासी आरोपी अजय कुमार बघेल (26 वर्ष) पिछले चार वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने 4 नवंबर 2024 को उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा कर लगातार शोषण करता रहा।

नागपुर के निर्माणाधीन साइट से हुई गिरफ्तारी

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 383/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी अजय कुमार बघेल पुलिस की पकड़ से दूर था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी पर 5,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के जाल से आरोपी की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में ट्रेस की। पुलिस ने वहां एक निर्माणाधीन काम्पलेक्स में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका

इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उप निरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरावी और आरक्षक रमेश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *