1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक, ‘खबर ताज़ा न्यूज’
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राज्य में जारी भीषण गर्मी और ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद, अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन आगामी 16 जून 2026, मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व में घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून 2026 को समाप्त हो रहा है।

पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू करने के निर्देशविभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय (प्राइवेट) विद्यालयों में 16 जून से शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बहाल कर दी जाएंगी। संचालनालय ने सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि स्कूल खुलने के पहले दिन से ही निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो।
लंबे अवकाश के बाद स्कूलों के खुलने से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है, और अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3