1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताज़ा
साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बिलासपुर जिले के लिंगियाडीह में विकसित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। यह केंद्र जिले की 200 आंगनबाड़ियों के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए संचालित ₹4.72 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है।
लोकार्पण समारोह में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास और सीखने के बेहतर वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सीएसआर) अजय बेहरा सहित सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। वर्तमान में केंद्र में 22 बच्चे नामांकित हैं। इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें, पेंसिल, ड्राइंग पैड, स्केच बुक सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई

उन्नत मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में बाल-अनुकूल शिक्षण कक्ष, आधुनिक फर्नीचर, बेहतर स्वच्छता सुविधाएं तथा विविध शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बच्चों को अनुकूल एवं प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण मिल सके।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में बिलासपुर जिले में लगातार जनहितकारी सीएसआर परियोजनाएं संचालित कर रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai द्वारा बिलासपुर के सकरी क्षेत्र में एसईसीएल की सीएसआर निधि से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक वृद्धाश्रम एवं दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का शिलान्यास भी किया गया है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3