Popular Posts

खारंग विप्र संघ ने संगठन की अनुमति बिना हुए आयोजन की निंदा की, पारित किया प्रस्ताव

रिपोर्ट: – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताज़ा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण विप्र संघ खारंग परिक्षेत्र की मासिक बैठक ग्राम सेलर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन, सदस्यता विस्तार, युवा सहभागिता एवं संगठनात्मक अनुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

बैठक में संगठन के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव तैयार करने हेतु वरिष्ठ सदस्य जगदीश गुरूद्वान, कुशल प्रसाद शर्मा, भागवत प्रसाद तिवारी एवं चंद्रिका प्रसाद तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संगठन के वार्षिक सदस्यता अभियान को गति देने के लिए ग्राम स्तर पर भ्रमण कर सदस्यता शुल्क संग्रहित करने का निर्णय भी लिया गया।

संगठन को युवा शक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से सीस से गतौरा तक के गांवों के युवा विप्रजनों का एक व्यापक सम्मेलन निकट भविष्य में आयोजित करने पर सहमति बनी। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।बैठक का प्रमुख विषय मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर अशोक वाटिका में आयोजित उस कार्यक्रम को लेकर रहा, जो कथित रूप से संगठन की स्वीकृति एवं जानकारी के बिना आयोजित किया गया था। इस विषय पर विस्तृत चर्चा के बाद उपस्थित विप्रजनों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।

युवा विप्र खारंग परिक्षेत्र के अध्यक्ष अंकित गौरहा ने कहा कि संगठन की अनुमति के बिना बेलतरा क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि एवं उनके सहयोगियों द्वारा राजनीतिक उद्देश्य की पूर्ति के लिए संगठन के नाम और बैनर का उपयोग किया गया, जिससे समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मर्यादा एवं अनुशासन की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

बैठक में प्रदीप शास्त्री, अर्जुन तिवारी, विरेन्द्र गौरहा, राम अवतार पांडेय, ओंकार शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा, ईश्वर प्रसाद तिवारी, परमेश्वर तिवारी, अश्वनी पांडेय, मदन मोहन पांडेय, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, सनत शर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, योगेश्वर दुबे, अंकित गौरहा, रितेश शर्मा, महेन्द्र पांडेय, शोभाकांत तिवारी, अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *