1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश रचने और अपराधियों को अवैध हथियार (देशी कट्टा व कारतूस) उपलब्ध कराने वाले एक मुख्य आरोपी को पांच साल बाद उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पकड़े जाने से वर्ष 2021 के एक पुराने आपराधिक मामले के तार पूरी तरह जुड़ गए हैं।
मामले का संक्षिप्त विवरण: घटना 23 अक्टूबर 2021 की है, जब सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंगाली पारा गली नंबर-3 के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर सुमेश कश्यप निवासी ग्राम नेवसा को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथियों रॉकी उर्फ करण कश्यप और किशन कश्यप के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते मोंटी कश्यप की हत्या करने की योजना बना रहा था।
हथियारों का जखीरा और षडयंत्र: जांच में सामने आया कि हत्या के लिए देशी कट्टा और कारतूस उड़ीसा के राजगंगपुर निवासी कुंदन सागर ने उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने पूर्व में सुमेश कश्यप के पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस और रॉकी के कब्जे से एक कारतूस जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, हथियार सप्लाई करने वाला और साजिश का मुख्य सूत्रधार कुंदन सागर घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।
मोपका पुलिस की दबिश: मोपका चौकी की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने उड़ीसा के राजगंगपुर (थाना राजगंगपुर, जिला सुंदरगढ़) में दबिश दी और आरोपी कुंदन सागर उर्फ कुंदन शा (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3