1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक
बिलासपुर। बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को करोड़ों का चूना लगाने वाले एक संगठित साइबर गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों के बैंक खातों का उपयोग देश भर में करोड़ों रुपये की ठगी के लिए किया जा रहा था।
क्या था पूरा मामला?
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 17 लाख 21 हजार 100 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई है। शिकायत मिलने के बाद रेंज साइबर टीम ने तकनीकी जांच और बैंकिंग ट्रेल के जरिए इन जालसाजों तक पहुंच बनाई।
देशभर में फैला था जाल
पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं, बल्कि एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क है।
आरोपियों के बैंक खातों की कुंडली खंगालने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए:आरोपी संदीप कुमार चंद्रा: इसके खाते के खिलाफ गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्यों में 5 साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
मुख्य आरोपी मुकेश कुमार दास: इसके तीन अलग-अलग बैंकों के खातों में 13 साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिली हैं, जिनमें कुल संदिग्ध राशि लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने फ्रीज कराई लाखों की राशि
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों में मौजूद संदिग्ध रकम को होल्ड (फ्रीज) करवा दिया है। इसमें आरोपी केशव साव के एक्सिस बैंक खाते से 99 लाख रुपये और शिशिर राठौर के खाते से 1 लाख रुपये की राशि शामिल है। एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से इन खातों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची
मुकेश कुमार दास (29 वर्ष) – निवासी समस्तीपुर (बिहार), वर्तमान निवास रायपुर।केशव साव – निवासी रायगढ़।
संदीप कुमार चंद्रा (विक्की) – निवासी सक्ती।शिशिर राठौर (35 वर्ष) – निवासी सक्ती, वर्तमान निवास रायपुर।
अधिकारियों की निगरानी में टीम की सफलता
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामगोपाल गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में नोडल अधिकारी गगन कुमार, थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, निरीक्षक कामिल हक और उनकी पूरी साइबर टीम की भूमिका सराहनीय रही।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3