1
1
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज़
बिलासपुर। शहर के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। खेल सामग्री और खेल से जुड़े आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए “Hanu Sports” का भव्य शुभारंभ 2 जून 2026, मंगलवार को शाम 6 बजे बसंत विहार चौक, लोयला पब्लिक स्कूल रोड में आयोजित किया जाएगा।
संस्थान की ओर से जारी आमंत्रण के अनुसार उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक सुशांत शुक्ला, पार्षद प्रितेश सोनी (वार्ड क्रमांक 51) एवं पार्षद जय बाधवानी (वार्ड क्रमांक 50) विशेष रूप से शामिल होंगे।

“Hanu Sports” का उद्देश्य शहर के खिलाड़ियों, युवाओं और खेल प्रेमियों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री उपलब्ध कराना है। क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों से संबंधित उपकरण और आवश्यक सामग्री यहां उपलब्ध रहेगी।
संस्था के संचालक अशोक दुबे ने शहरवासियों, मित्रों, रिश्तेदारों एवं खेल प्रेमियों से उद्घाटन समारोह में परिवार सहित शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी शुभचिंतकों की उपस्थिति इस नए सफर को यादगार और प्रेरणादायक बनाएगी।खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाली साबित हो सकती है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3