1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर: बिलासपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करने वाले एक सक्रिय और संगठित गिरोह को ध्वस्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो स्कार्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी लग्जरी गाड़ियों का उपयोग कर बिलासपुर सहित आसपास के कई जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

क्या है पूरा मामला?
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. और थाना सिरगिट्टी व कोनी की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस गिरोह की घेराबंदी की। जांच में सामने आया कि आरोपी रात्रि के समय हाईवे पर खड़े ट्रकों के डीजल टैंक तोड़कर बड़ी मात्रा में तेल चोरी करते थे।

इन इलाकों में फैला था नेटवर्क
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बिलासपुर के अलावा बेमेतरा, बलौदाबाजार, कवर्धा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जैसे जिलों में सक्रिय थे। वे सुनसान हाईवे का फायदा उठाकर ट्रक ड्राइवरों को डरा-धमका कर लूटपाट करते थे।
गिरफ्तार आरोपी:संजय कुमार कुर्रे, पिता देव प्रसाद कुर्रे (30 वर्ष)मणीशंकर कुर्रे, पिता स्व. मनहरण कुर्रे (24 वर्ष)अमित भारद्वाज, पिता हर प्रसाद भारद्वाज (29 वर्ष)(सभी निवासी ग्राम बगडबरी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा)
जप्ती:पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो और रेनॉल्ट ट्राइबर वाहन, एक धारदार चाकू, 74 लीटर डीजल और कुल 2600 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस की चेतावनी: सिंडिकेट के अन्य सदस्य भी रडार परपुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे डीजल चोर सिंडिकेट को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3