Popular Posts

बिलासपुर: थाना सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; तलवार और चापड़ लहराकर राहगीरों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक

​बिलासपुर | पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लहराकर आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घातक तलवार और चापड़ बरामद की है।

क्या है पूरा मामला?

थाना सरकंडा पुलिस को दिनांक 27 मई 2026 को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रामायण चौक और पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास मेन रोड पर कुछ युवक धारदार हथियारों के साथ सार्वजनिक शांति भंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:​

मोहम्मद बाबू अंसारी उर्फ करीम (21 वर्ष), पिता मो. मंसूर अंसारी, निवासी: चांटीडीह रामायण चौक, सरकंडा।​

राजा ठाकुर (24 वर्ष), पिता स्व. रामनिहोर, निवासी: सूर्या चौक चिंगराजपारा, सरकंडा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाई। इस टीम में सहायक उप निरीक्षक विदेशीराम साहू, शैलेन्द्र सिंह और आरक्षक रंतिज खांडे, वीरेन्द्र साहू, विवेक राय व संजीव जांगड़े की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *