1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। आगामी ईद-उल-जुहा एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 25 मई को शाम 5 बजे जिला कार्यालय स्थित मंथन सभाकक्ष में आयोजित होगी।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी Sanjay Agrawal के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।प्रशासन की ओर से जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों से बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन का कहना है कि सभी समुदायों के सहयोग और सहभागिता से त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सकेगा। बैठक में पर्वों के दौरान शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3