Popular Posts

बिलासपुर: इंस्टाग्राम के जरिए प्रेमजाल में फंसाकर होटल में दुष्कर्म

रिपोर्ट:- अमित पवार खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर/तोरवा — सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर उसे प्रेमजाल में फंसाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही, जिसके बाद आरोपी ने युवती का विश्वास जीतकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोप है कि युवक ने अपना जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर युवती को तोरवा क्षेत्र के एक होटल में बुलाया, जहां शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

घटना के बाद पीड़िता ने दिनांक 22 मई 2026 को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने आरोपी निलेश कुमार जायसवाल (19 वर्ष), निवासी ग्राम जरेली थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 23 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई को लेकर तोरवा पुलिस की इस कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *