Popular Posts

बिलासपुर में अपराध अनुसंधान को मिलेगी नई गति: ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ का आज होगा शुभारंभ

रिपोर्ट ​- अमित पवार प्रधान संपादक

बिलासपुर: बिलासपुर जिले में अपराधों की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्यों के त्वरित संग्रहण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। छ.ग. शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला और जिला पुलिस बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘मोबाइल फॉरेंसिक वैन’ का शुभारंभ किया जा रहा है।

यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन अपराध स्थल (Scene of Crime) पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सुरक्षित रूप से जुटाने में जिला पुलिस की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी। इससे न केवल जांच में सटीकता आएगी, बल्कि न्याय प्रक्रिया में भी तेजी आएगी।

शुभारंभ कार्यक्रम का विवरण:इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित हैं:​दिनांक: 23 मई 2026, शनिवार ​समय: शाम 5 बजे​स्थान: चेतना हॉल, पुलिस लाइन, बिलासपुर​जिला पुलिस बिलासपुर द्वारा उठाया गया यह कदम ‘न्याय की ओर एक सशक्त कदम’ है, जो अपराधियों को पकड़ने और दोषसिद्धि (Conviction) दर बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *