Popular Posts

नारी शक्ति वंदन: बिलासपुर में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, 33% आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

रिपोर्ट: अमित पवार
प्रधान संपादक

बिलासपुर की धरा आज ‘नारी शक्ति’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठी। लालबहादुर शास्त्री स्कूल स्थित देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने शिरकत कर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी। इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का स्वागत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।

निर्णय प्रक्रिया में आधी आबादी को मिलेगा पूरा हक महापौर :
​कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने अपने संबोधन में इस अधिनियम को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने वाली मेजों तक पहुँचाने का मार्ग है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज महिलाएं सुरक्षा और स्वावलंबन के साथ राष्ट्र निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।”

बिलासा की धरती पर शक्ति का आह्वान
​राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे ने अपने ओजस्वी भाषण से सभागार में जोश भर दिया। उन्होंने वीरांगना बिलासा देवी और मां महामाया का स्मरण करते हुए कहा, “बिलासपुर साहस की भूमि है। ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते’ की भावना को धरातल पर उतारते हुए केंद्र सरकार ने महिलाओं को उनका वास्तविक हक दिया है।”

​बाईक रैली से दिखाया दम
​सभागार में चर्चा के बाद शहर की सड़कों पर महिलाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। महापौर पूजा विधानी, हर्षिता पांडे और जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल बाईक रैली निकाली गई। यह रैली लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से शुरू होकर गोलबाजार, सदर बाजार और राम सेतु चौक होते हुए अटल परिसर (अरपा रिवर व्यू) में संपन्न हुई। रैली के दौरान महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान और मिस कॉल के जरिए इस कानून को अपना पुरजोर समर्थन दिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​मंच का सफल संचालन डॉ. कविता पुजारा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन ब्रह्माकुमारी दीदी विनीता भगनानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती वंदना ऊईके, लता राठौर, गायत्री साहू, शीलू साहू, सुधा गुप्ता, सरोज साहू, शिप्रा सैम्युअल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, डीएसपी नूपुर उपाध्याय, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा सहित भारी संख्या में महिला पार्षद और गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *