1
1
रिपोर्ट:
अमित पवार
प्रधान संपादक
बिलासपुर (राज किशोर नगर): राज किशोर नगर क्षेत्र में आज शाम एक अनियंत्रित लोडेड ट्रक ने जमकर उत्पात मचाया। स्टेट बैंक से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक व्यस्त सड़क के किनारे खड़ा भारी वाहन (ट्रक) अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सीधे एक मेडिकल स्टोर में जा घुसा।
इस भीषण टक्कर में बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर रास्ते में वह इलेक्ट्रिक पोल नहीं होता, तो ट्रक की रफ्तार और सीधी दिशा सीधे दुकान के भीतर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले सकती थी। बिजली के खंभे ने एक सुरक्षा कवच की तरह काम किया, जिससे ट्रक की गति धीमी हो गई और एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई।
हादसे के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही और उनकी स्थिति पर सख्त निगरानी रखी जाए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है |
खबरों के साथ निरंतर बने रहने के लिए ‘खबर ताज़ा न्यूज़’ को फॉलो करें। ताज़ा अपडेट्स और अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3