1
1
प्रधान संपादक: अमित पवार खबर ताज़ा

बिलासपुर। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर वार्ड क्रमांक 52 लिंगियाडीह में उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। होली की शाम होते ही पूरा वार्ड फाग गीतों की पारंपरिक धुनों से सराबोर हो उठा। वार्डवासियों ने एक जगह एकत्रित होकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक फाग गीत गाकर आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली का त्यौहार मनाया।

इस दौरान स्थानीय युवाओं और बुजुर्गों की टोली ने देर शाम तक फाग गीतों के माध्यम से समां बांधे रखा। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित वार्ड 52 के पार्षद श्री दिलीप पाटिल भी वार्डवासियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
पार्षद दिलीप पाटिल ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच के मतभेदों को मिटाकर प्रेम और सद्भाव को बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने पूरे वार्ड की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सभी से शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की।

देर रात तक चले इस आयोजन में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने ढोलक की थाप पर झूमते हुए इस उत्सव को यादगार बना दिया।

प्रधान संपादक: अमित पवार खबर ताज़ा – “ख़बर भी, खौफ़ भी, सच्चाई भी”
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3