Popular Posts

बिलासपुर: मोपका के बंधवा तालाब में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका स्थित बंधवा तालाब में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हलचल मच गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सूरज कुमार, पिता तुलसी कुमार, निवासी सीएमपीडीआई कॉलोनी, साइंस कॉलेज के पीछे, सीपत रोड, बिलासपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे तालाब की पार पर एक स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी दिखाई दी थी। स्कूटी पर शराब की बोतलें रखी हुई थीं, जबकि तालाब की पचरी के पास चप्पलें भी पड़ी मिली थीं। उस समय पानी में कोई दिखाई नहीं दिया। सुबह घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 और पुलिस को सूचना दी।

बेलतरा मंडल उपाध्यक्ष हरप्रसाद धुरी के अनुसार, तालाब में शव दिखाई देने की जानकारी मिलने के बाद वार्डवासियों ने पार्षद और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मोपका पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *