Popular Posts

बिलासपुर: फरार आरोपी दीपक डहरिया की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम

रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

मोपका पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज अपराध के मामले में आरोपी की तलाश जारी, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

बिलासपुर। जिले में फरार आरोपियों की तलाश के बीच पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक फरार आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह मामला पुलिस सहायता केंद्र मोपका, थाना सरकंडा में दर्ज अपराध से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान दीपक डहरिया उर्फ फोसो डहरिया (26 वर्ष), पिता संतोष डहरिया, निवासी एच.पी. गैस गोदाम के सामने, भाठापारा मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आरोपी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वह नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर पुलिस को सूचित कर सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इनाम के वितरण को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर: 07752-223330

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर बिलासपुर: 9479193002

पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर: 07758-228504

मोबाइल नंबर: 9479193099

पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी मोपका, थाना सरकंडा: 9131207266

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में विश्वसनीय जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *