Popular Posts

​डॉ. धर्मेंद्र दास बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड सदस्य, स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रबंधन बोर्ड का गठन करते हुए सदस्यों का नामांकन किया गया है। जारी शासकीय आदेश के तहत विश्वविद्यालय अधिनियम 21/2008 की धारा 19(2)(ण) के अंतर्गत बिलासपुर के वरिष्ठ चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. धर्मेंद्र दास को प्रबंधन बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

प्रबंधन बोर्ड में डॉ. धर्मेंद्र दास के अलावा रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा (राज्यमंत्री दर्जा) तथा प्रथम हॉस्पिटल सरकंडा के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश पांडे को भी सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. धर्मेंद्र दास लंबे समय से चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे स्वशासी समिति, शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बिलासपुर के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्रबंधन बोर्ड में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. धर्मेंद्र दास ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति हृदय से आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा, “मुझ पर विश्वास जताते हुए आयुष विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड में यह अहम दायित्व सौंपने के लिए मैं स्वास्थ्य मंत्री जी का आभारी हूँ। शासन द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाऊँगा। आयुष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक व चिकित्सकीय उत्थान के साथ छात्रों और आमजन के हित में निरंतर प्रयासरत रहूँगा।”

​डॉ. धर्मेंद्र दास के आयुष विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड में मनोनयन पर स्वास्थ्य व चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों तथा उनके शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए शासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *