Popular Posts

बिलासपुर प्रेस क्लब में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

रिपोर्ट:- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से हुई श्री गणेश जी की स्थापना, पत्रकारों ने की पूजा-अर्चना

बिलासपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में मंगलवार शाम भगवान श्री गणेश जी की स्थापना एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। शाम 4 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, विकास पैनल के साथी एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

पंडित शिव तिवारी ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश जी की स्थापना कराई। इसके बाद उपस्थित पत्रकारों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से प्रेस क्लब परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, आपसी सौहार्द और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूजा के दौरान प्रेस क्लब परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सहसचिव हरि किशन गंगवानी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र गहवई, राजेश दुआ, दिनेश ठक्कर, पंडित शिव तिवारी, रवि शंकर शुक्ला, सालिक साहू, प्रियंका सिंह, विकास सामनानी, श्री सोनी, विकल्प तललवार, प्रवीण सिंह, सेयज माकड़े, अगस्त मुनि मिश्रा, सैय्यद जफर, मोहम्मद इसराईल, रविंद्र विश्वकर्मा, सफीर, आदि मानिकपुरी, कान्हा सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *