1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
कलचुरी भवन में हुई समाज की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर सदस्यों ने जताई सहमति
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत सर्व सेन समाज की बिलासपुर जिला इकाई की बैठक इमलीपारा स्थित कलचुरी भवन में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन के निर्देशानुसार और बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री अमित श्रीवास के तत्वावधान में हुई इस बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के सदस्य और स्वजातीय बंधु शामिल हुए।
बैठक की शुरुआत श्री सेन जी महाराज और ईष्ट देव बजरंगबली के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज के संगठन को लेकर सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने बिलासपुर में सर्व सेन समाज के संगठन को मजबूत करने और नई जिला कार्यकारिणी गठित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

सर्वसम्मति से सिरगिट्टी निवासी श्री आनंद श्रीवास को सर्व सेन समाज बिलासपुर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके बाद सदस्यों की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में श्री राजेंद्र श्रीवास और श्री गोपाल श्रीवास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री मोहन श्रीवास और श्री चित्रकांत श्रीवास को जिम्मेदारी दी गई। वहीं श्री भोला श्रीवास (उमा शंकर) और श्री देवेंद्र श्रीवास को सचिव, श्री मणिशंकर सेन और श्री ओमकार श्रीवास को सहसचिव तथा श्री आकाश श्रीवास को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा श्री मणिशंकर श्रीवास को सह कोषाध्यक्ष, श्री दुर्गेश श्रीवास और श्री राधेश्याम श्रीवास को महासचिव तथा श्री घनश्याम श्रीवास, श्री सुनील श्रीवास, श्री कमल श्रीवास, श्री राजकिशोर श्रीवास (गोलू) और श्री बबला श्रीवास को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
युवा प्रकोष्ठ में श्री निलेशकांत श्रीवास, श्री प्रमोद श्रीवास और श्री नितिन श्रीवास को शामिल किया गया। वहीं श्री आनंद श्रीवास को मीडिया प्रभारी और श्री शानू श्रीवास को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिला कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों को शामिल किया गया है। इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे सदस्यों ने समाज को संगठित, मजबूत और आदर्श संगठन के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
समाज के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से सामाजिक एकजुटता बढ़ाने, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और समाजहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3