Popular Posts

स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज, बिलासपुर में बैठक कर फॉर्म जमा कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर

रिपोर्ट:- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय की मौजूदगी में जिला कांग्रेस की बैठक, पुराने मीटर बहाल करने और 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना शुरू करने की मांग

बिलासपुर। भाजपा सरकार की महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर आमजन से भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म को जल्द जमा कराने तथा वार्ड और पंचायत स्तर पर चल रहे अभियान को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान विभिन्न वार्डों और पंचायतों में फॉर्म भरवाने के अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराते हुए अभियान को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए सुझाव भी दिए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में मध्यम वर्ग से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छोटे व्यापारियों, मजदूरों और किसानों तक को बढ़े हुए बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने कहा कि आम जनता से प्राप्त शिकायत फॉर्म के माध्यम से बिजली से जुड़ी समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और बढ़ती बिजली दरों का बोझ जनता पर नहीं पड़ने दिया जाएगा। कांग्रेस जनता के हितों से जुड़े इस मुद्दे पर अपना अभियान जारी रखेगी।

बैठक में कांग्रेस की ओर से मांग की गई कि स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करते हुए पुराने मीटर पुनः स्थापित किए जाएं। इसके साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को दोबारा शुरू करने तथा बिजली की दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग भी उठाई गई।

बैठक में विकास उपाध्याय, सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री, राजेंद्र शुक्ला, विजय पांडे, रविंद्र सिंह, नरेंद्र बोलर, राजेश पांडे, शेख नजरुद्दीन, आशीष सिंह, राजेंद्र साहू, अभय नारायण राय, जितेंद्र पांडे, देवेंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, राकेश शर्मा, महेश दुबे, समीर अहमद, आदित्य दीक्षित, राकेश यादव, शिल्पी तिवारी, सीमा पांडे, स्वर्णा शुक्ला, गौरव ऐरी, दीपांशु श्रीवास्तव, फरीद खान, अभिनव तिवारी, शेख निजामुद्दीन, प्रीती पाटनवार, लक्की यादव, रतीश श्रीवास्तव, महेश ठाकुर, अमित भारते, मोहम्मद शाहनवाज, बद्री यादव, तजम्मुल हक, लक्ष्मीनाथ साहू, गीतांजलि कौशिक, साकेश मिश्रा, अरुण त्रिवेदी, हितेश देवांगन, अमित साहू, अभ्युदय तिवारी, मोहम्मद अयूब, राकेश केसरी, ब्रह्मदेव सिंह, सुरेश सिंह, दामोदर कांत, प्रवेश पटवा, सुबोध केसरी, राजा व्यास, शीतलदास मानिकपुरी, राहुल सिंह, दीपक कौशिक, नरेंद्र टंडन, लखन नागदेव, आशीष कौशिक, निलय शर्मा, शहजादा खान, अशोक शुक्ला, गोविंद राम साहू, बिसाहू कश्यप, आशीष सोनकर, हमाम अली, जुगल गोयल, घनश्याम साहू, धनंजय चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *