1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 1.56 करोड़ रुपये (₹155.60 लाख) की लागत से 20 विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है। क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मंजूर इन कार्यों से 13 ग्राम पंचायतों में सीसी रोड, नाली, मुक्तिधाम, बाउंड्रीवॉल और सामुदायिक मंच का निर्माण कराया जाएगा।

स्वीकृत कार्यों में सबसे अधिक बजट कछार और रमतला पंचायतों को मिला है। कछार में ₹20.40 लाख और रमतला में ₹20.00 लाख की लागत से निर्माण कार्य होंगे। इसके अलावा परसाही को ₹17.80 लाख, लगरा व लोफंदी को ₹13-13 लाख तथा फरहदा को ₹11.20 लाख आवंटित किए गए हैं।
पंचायतवार स्वीकृत कार्यों का विवरण:
ग्राम पंचायतस्वीकृत राशिप्रमुख कार्यकछार₹20.40 लाखअन्ना साहू के घर से भीमसेन तालाब तक सीसी रोड एवं मुक्तिधाम में अहाता निर्माणरमतला₹20.00 लाखपंचायत भवन के पास (400 मी.) एवं गंगाजल तालाब से बाईपास तक (400 मी.) सीसी रोडपरसाही₹17.80 लाखडबरीपारा में 200 मी. सीसी रोड एवं नेताराम मेहर के घर के पीछे नाली निर्माणलगरा₹13.00 लाखमुक्तिधाम पहुंच मार्ग (300 मी.) एवं गांव के भीतर 200 मी. सीसी रोडलोफंदी₹13.00 लाखभुनेश्वर पटेल के घर से राजू पटेल के घर तक 500 मी. सीसी रोड निर्माणफरहदा₹11.20 लाखश्रीनगरपारा में 200 मी. सीसी रोड व प्राथमिक शाला में मंच निर्माणमटियारी₹10.40 लाखअशोक गुप्ता से जागेश्वर यादव एवं कमलेश के घर से कुदुनाला तक सीसी रोड (दो कार्य)उरतुम₹10.00 लाखशंकरपारा में भाव सिंह के घर से मांगन के घर तक नाली निर्माणनगोई₹10.00 लाखतिलई घाट एवं गतिया तालाब के पास मुक्तिधाम निर्माण कार्यजलसो₹10.00 लाखनहारिभाठा में पुन्नी के घर से अमृत के घर की ओर सीसी रोडखैरा-(ल)₹7.80 लाखगांव के भीतर 300 मीटर सीसी रोड निर्माणसेंदरी₹7.00 लाखसामुदायिक भवन परिसर में अहाता (बाउंड्रीवॉल) निर्माणगतौरी₹5.00 लाखसार्वजनिक मंच निर्माण कार्य


स्वीकृति पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सीधे सुझाव लिए गए थे। उन्होंने कहा, “गांवों तक पक्की सड़कें, जल निकासी और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को लगातार प्राथमिकता मिल रही है। आने वाले समय में शेष पंचायतों की मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।”

इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से गांवों में आंतरिक आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से लंबित जल निकासी व बुनियादी ढांचे की समस्याएं दूर होंगी।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3