Popular Posts

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: एबीएम पब्लिक स्कूल, सरकंडा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। एबीएम पब्लिक स्कूल, सरकंडा में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रकृति के संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय के निर्देशक श्री हेमंत चावड़ा एवं प्राचार्या श्रीमती मोना चावड़ा ने अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। उन्होंने सभी को धरती को हरा-भरा रखने के लिए प्रेरित किया।

इको क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के साथ हुआ। कक्षा पहली और दूसरी के नन्हें विद्यार्थियों ने एक मार्मिक एकांकी के माध्यम से वृक्षों की कटाई से उत्पन्न खतरों का सजीव चित्रण किया, जिसे देखकर सभी भावुक हो उठे। कार्यक्रम में छात्र यश रजक और छात्रा आर्शी कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विद्यालय के शिक्षकों—श्रीमती शोभा सोनी, श्रीमती रिंकी केशरवानी, श्रीमती कोमल पंजवानी, श्री विशाल सिंह, श्रीमती सीता सिंह, श्रीमती उज्जवल कश्यप, श्रीमती एकता बिनकर और श्रीमती खुश्बू पैकरा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में, सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण की रक्षा हेतु शपथ ली। कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 8 की छात्रा काव्यदीप द्वारा किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *