1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिला कांग्रेस (शहर) की पहली विस्तारित बैठक का आयोजन स्थानीय कांग्रेस भवन में किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी सुबोध हरितवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

जनता की आवाज बनकर काम करेगा संगठन: सिद्धांशु मिश्रा
बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि शहर, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर की कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ अनुभवी नेताओं का बेहतरीन समन्वय देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टीम कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

मिश्रा ने प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कुशासन से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में बिजली, पेयजल, सड़क और सुचारू जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जनता को नसीब नहीं हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करने को तैयार है।

पदाधिकारियों का हुआ सम्मानकार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी का बोध कराते हुए उन्हें अनुशासित ढंग से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर सुबोध हरितवाल, सिद्धांशु मिश्रा, दिलीप लहरिया, सियाराम कौशिक, विजय केसरवानी, रामशरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह, स्वप्निल शुक्ला, रामा बघेल, महेश दुबे, तजम्मुल हक, संतोष गर्ग, हितेश देवांगन, साकेष मिश्रा, राकेश शर्मा, राजेश शुक्ला, निलेश गोप, शिल्पी तिवारी, सीमा घृतेश, समीर अहमद, स्वर्णा शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, महेश ठाकुर, अमित भारते, रतीश श्रीवास्तव, अनस खोखर, शेख निजम्मुदीन, फरीद खान, राजीव रतन सिंह, दीपांशु श्रीवास्तव, बद्री यादव, हरमिंदर शुक्ला, गजेंद्र श्रीवास्तव, राहुल वाधवानी, अनिल पांडे, सुबोध केसरी, संतोष ढीमर, राजा व्यास, साई भास्कर, वेदराम यादव, प्रियंका यादव, शाश्वत तिवारी, राहुल सिंह, दीपक कौशिक, बॉबी थॉमस, तस्लीम अहमद, नरेंद्र टंडन, आदित्य सिंह, तिलक कश्यप, लखन नागदेव, निलय शर्मा, शहजादी कुरेशी, शंकर कश्यप, ओम कश्यप, शेख आजम, सुनील सोनखार, हिमांशु कश्यप, भास्कर यादव, शेरू असलम, सुभाष ठाकुर, शिवा नायडू, अभिलाष रजक, मो. अयूब, हैरी डेनियल, राम दुलारे रजक, शिरीष कश्यप, मार्ग्रेट बेंजामिन, एंजल चोकसे, पीटर मुदलियार, अर्जुन सिंह, कमल गुप्ता, आशीष कौशिक, चंद्रकांत सोनी, राहुल दुबे, मनोज सिंह, ममूद हसन रिजवी, प्रताप नेताम, भरत जोशी, झामू पाठक, सुरेंद्र तिवारी, राजकुमार यादव, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति, राजेश साहू, राजेश यादव, मौसीन खान, शिव अवस्थी, मनीष सिंह, प्रकाश निर्मलकर, महेन्द्र मनहर, रमेश खत्री, जागेश्वर रजक, अभिषेक यादव, सतीश सूर्यवंशी, पियूष रजक, मनीष गुरबाणी, सज्जू खान, कैलेश तिवारी, सुनील बोरिया, बापी डे, निरुपम चक्रवर्ती, शरद यादव, रूपेश अवस्थी, प्रशांत पांडेय, प्रदीप मसीह, घनश्याम कश्यम, अविनाश हुमने, अन्नू पांडे, बिंदु जायसी, नंदनी सिंह प्रधान, पूजा प्रधान, वसीम बक्श, चंदन सिंह, दीपक रचैलवार, कौशिक धर, राजकुमार बंजारे, कैलाश राणा, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3