1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
मोपका (बिलासपुर): शहर के मोपका क्षेत्र स्थित वाइन शॉप के समीप पिछले दो दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति के अत्यंत दयनीय स्थिति में पड़े होने का मामला सामने आया है। स्थानीय नागरिक नरेंद्र ध्रुव ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल ‘खबर ताजा न्यूज़’ के प्रधान संपादक से संपर्क किया और उन्हें घटना की पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

मामले की गंभीरता और मानवीय संवेदनशीलता को देखते हुए ‘खबर ताजा न्यूज़’ की टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में नरेंद्र ध्रुव के साथ गोलू यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और पूरी सहायता प्रदान की।
मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि वह अज्ञात व्यक्ति नग्न अवस्था में खेत में पड़ा था। अत्यधिक ठंड और बारिश में भीगने के कारण उसकी शारीरिक स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई थी। वह न तो कुछ बोलने की स्थिति में था और न ही किसी बात को समझने या सुनने में सक्षम था।
टीम ने तत्परता दिखाते हुए पहले उस व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया और तुरंत नजदीकी थाना एवं डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रेफर कर दिया है।

इस पूरी कार्रवाई में नरेंद्र ध्रुव और गोलू यादव के सहयोग एवं ‘खबर ताजा न्यूज़’ की त्वरित पहल की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने और उसे परिजनों तक पहुँचाने के प्रयास में जुटा है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3