1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर के मंगला स्थित माता चौरा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने क्षेत्र के विकास को गति देते हुए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने मुक्तिधाम के लिए 50 लाख और सामुदायिक भवन के लिए 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की तत्काल घोषणा की।
विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करना हमारी कार्य-संस्कृति: तोखन साहू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास को एक मिशन के रूप में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा, “डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है कि बिलासपुर में अब केवल घोषणाएं या भूमिपूजन नहीं होता, बल्कि हम समयबद्ध तरीके से कार्यों का लोकार्पण भी सुनिश्चित कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास ने नई रफ्तार पकड़ी है।

पेयजल और मूलभूत सुविधाओं पर सरकार का विशेष जोर: अरुण सावउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों के भीतर बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए 437 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। श्री साव ने कहा, “हमारी सरकार नागरिकों को शुद्ध पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में पानी की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।”

बेलतरा में विकास की गंगा: सुशांत शुक्लाइस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने क्षेत्र के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के काम धरातल पर उतरे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र में सड़कों, नालियों और सामुदायिक भवनों का जाल बिछाया जा रहा है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे, श्री मोहित जायसवाल और डॉ. सोमनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित थे। स्थानीय निवासियों ने इन विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3