Popular Posts

​बिलासपुर: बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल ने वनवासी बालिकाओं के साथ किया हनुमान चालीसा पाठ, धर्म को जीवन का आधार बनाने का दिया संदेश

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक, खबर ताजा

बिलासपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की साधना पूर्ण होने के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल, बिलासपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत वनवासी अंचल की 15 से 16 वर्ष की बालिकाओं के साथ मिलकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल प्रभारी श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव ने उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अनुशासन है। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन समय और विपरीत परिस्थितियों में हनुमान चालीसा का पाठ हमें आत्मबल और साहस प्रदान करता है, जिससे हम हर संकट का सामना धैर्य के साथ कर सकते हैं।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में वनवासी प्रांत कार्यकारिणी की ओर से दिव्या सिंह, आरती दांडेकर, उज्जवला शिंदे, डॉ. कुश कुमार श्रीवास्तव एवं हिरदेश जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। मातृशक्ति मंडल की ओर से सह-प्रभारी सुश्री हिमानी सिंह और शिप्रा भौमिक ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। बालिकाओं के साथ सामूहिक पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और सभी ने धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *