1
1
रिपोर्ट:- अमित पवार, प्रधान संपादक
बिलासपुर: राज किशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क शहर का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है, लेकिन यहाँ की वर्तमान स्थिति किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। पार्क के भीतर निर्धारित पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद, मुख्य सड़क का नजारा बेहद चिंताजनक बना हुआ है।
सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से लगाए गए ठेलों और अवैध पार्किंग के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और पैदल चलना तक दूभर हो जाता है।
प्रशासन की खामोशी पर उठे सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर के इतने व्यस्त इलाके में चल रही इस मनमानी के बावजूद प्रशासन मौन क्यों है? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं? आम जनता का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो यहाँ की स्थिति और भी विकट हो जाएगी।
क्या यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बनेगी? यह देखना बाकी है कि नगर निगम और यातायात विभाग कब इस ओर ठोस कदम उठाएगा।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3