Popular Posts

निगम कमिश्नर ने किया समृद्धि बाजार का औचक निरीक्षण: 6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, व्यापारियों को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

रिपोर्ट: अमित पवार (प्रधान संपादक)

खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर के कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे आज गणेश चौक स्थित समृद्धि बाजार पहुंचे। उन्होंने बाजार परिसर का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान निगम की टीम ने बाजार से लगभग 6 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त किया। कमिश्नर ने व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि दोबारा प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर ने फल एवं सब्जी व्यापारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की। व्यापारियों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके स्थान पर जूट या कपड़े से बने थैलों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

कमिश्नर श्री सर्वे ने पूरे बाजार परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था को देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई और कचरे का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। नगर निगम द्वारा शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें उन्होंने आम नागरिकों और व्यापारियों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *