1
1
रिपोर्ट:
अमित पवार
प्रधान संपादक
बिलासपुर। शहर के व्यस्ततम वसंत विहार चौक पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीच चौराहे पर एक भारी-भरकम हाईवा तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गया। मुख्य मार्ग के बीचों-बीच ट्रक के खराब होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके चलते शहर के चार प्रमुख क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घंटों ठप रहा यातायात
ट्रक के खराब होने का असर इतना व्यापक था कि वसंत विहार चौक के साथ-साथ बजरंग चौक, सूर्या चौक और अपोलो चौक तक गाड़ियां रेंगती नजर आईं। भीषण गर्मी और लंबे जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सरकंडा यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा
जाम की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना यातायात विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए सबसे पहले यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल ट्रक मालिक से संपर्क साधा और मौके पर ही मैकेनिक बुलाकर ट्रक को रिपेयर कराया।
कड़ी मशक्कत के बाद खुला जाम
यातायात पुलिस के जवानों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए ट्रक को स्टार्ट कराया और उसे मौके से हटवाकर किनारे करवाया। ट्रक के हटते ही पुलिस ने सुचारू रूप से यातायात बहाल कराया। काफी देर तक चले इस ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ के बाद आखिरकार जाम की स्थिति पूरी तरह खाली हुई।
जनता ने जताया आभार
जाम से निजात मिलने के बाद आम जनता ने राहत की सांस ली। कड़ी मेहनत और तत्परता से जाम क्लियर कराने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सरकंडा यातायात पुलिस विभाग की जमकर सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस की सक्रियता के कारण ही एक बड़ी समस्या का समय रहते समाधान हो सका।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3