Popular Posts

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड की पहल, 140 बच्चों को मिले स्कूल बैग और लंच बॉक्स

रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर। बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने पहल की। क्लब की ओर से VolunTeens Bilaspur के सहयोग से शासकीय प्राथमिक शाला, lingiyadhih में स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के 140 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और लंच बॉक्स वितरित किए गए।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल के साथ रोटेरियन पियूष गुप्ता, रोटेरियन रुपिन खंडूजा, रोटेरियन अविनाश अग्रवाल, रोटेरियन अनुमेह श्रीवास्तव और रोटेरियन साजिद वनक सहित विद्यालय के शिक्षक, VolunTeens की टीम और विद्यार्थी मौजूद रहे।

इस दौरान रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सुविधाओं से अधिक मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति लगन जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपने सपनों को बड़ा रखने और निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे भी सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध पर रोटेरियन पियूष गुप्ता ने मेधावी छात्रा सौम्या निषाद की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली। इस पहल से छात्रा की आगे की पढ़ाई को लेकर विद्यालय परिवार और उसके परिजनों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *