1
1
रिपोर्ट : – अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
अरपा नदी में डूबे दो मासूम: SDRF की लेट-लतीफी के बीच पार्षद जय वाधवानी व लखन वाधवानी ने संभाला मोर्चा, स्थानीय गोताखोरों ने एक बच्चे का शव निकाला; दूसरे की तलाश जारी
बिलासपुर।दयालबंद स्थित मधुबन क्षेत्र के पास अरपा नदी में दो मासूम बच्चों के गहरे पानी में डूबने की बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। हादसे की सूचना के बाद भी मौके पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम काफी देर से पहुंची और घंटों मशक्कत के बावजूद किसी भी बच्चे को बाहर निकालने में सफल नहीं हो सकी।

प्रशासनिक टीम की विफलता और स्थिति की नजाकत को भांपते हुए वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद जय वाधवानी और समाज सेवी लखन वाधवानी ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपनी टीम से जुड़े केवट समाज के 6 साहसी व अनुभवी गोताखोर मछुआरों—राम, प्रमोद केवट, नर्मदा केवट, धनंजय केवट, आदित्य केवट और भोलू केवट को तत्काल मौके पर बुलाया।
इन छह गोताखोरों ने बिना वक्त गंवाए अरपा नदी के गहरे और तेज बहाव वाले पानी में छलांग लगाई और सघन खोजबीन शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद इन स्थानीय गोताखोरों की टीम ने एक बच्चे (अयान) को पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि, पानी के भीतर काफी देर रहने की वजह से मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।
पार्षद जय वाधवानी ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासनिक स्तर पर सही कदम उठाए जाते, तो शायद स्थिति कुछ और होती। रात में अंधेरा गहराने के कारण रेस्क्यू में रुकावटें आईं, जिसके बाद ड्रोन और फ्लड लाइट की मदद से निगरानी रखी गई। जय वाधवानी और लखन वाधवानी की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है और गोताखोरों के साथ मिलकर दूसरे लापता बच्चे की तलाश में अरपा नदी में सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3