1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर: केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध के चलते प्रताड़ित करने के विरोध में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज उग्र प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नेहरू चौक पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) सिद्धांशु मिश्रा और (ग्रामीण) महेंद्र गंगोत्री ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की हालिया गिरफ्तारी को पार्टी ने इसी राजनीतिक प्रतिशोध की पराकाष्ठा बताया है।

इस विरोध प्रदर्शन में सियाराम कौशिक, शैलेश पांडे, विजय केसरवानी, राजेंद्र शुक्ला, रामशरण यादव, राजेश पांडे, प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, विजय पांडे, अभय नारायण राय, आशीष गोयल, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, रामा बघेल, तज्जमुल हक, संतोष गर्ग, साकेश मिश्रा, हितेश देवांगन, शिल्पी तिवारी, राकेश शर्मा, सीमा घ्रीतेश, समीर अहमद, सीमा पांडे, स्वर्णा शुक्ला, अखिलेश गुप्ता, गौरव ऐरी, प्रीती पाटनवर, फरीद खान, शेख निजम्मिदीन, राजीव सिंह, गौरव दुबे, रतीश श्रीवास्तव, प्रवेश पटवा, हरमिंदर शुक्ला, संजीव पाल, राजू सूर्यवंशी, प्रियंका यादव, दीपक कौशिक, राहुल सिंह, आदित्य सिंह, लखन नागदेव, बॉबी थॉमस, राकेश केसरी, सुभाष ठाकुर, अब्दुल इब्राहिम, दिलीप पाटिल, भ्रमदेव ठाकुर, नीरज सोनी, विमल अग्रवाल, राजा व्यास, राहुल वाधवानी, सुजीत मिश्रा, राम प्रकाश साहू, अंकित प्रजापति, घनश्याम कश्यप, मो अयूब, हैरी डेनियल, करम गोरख, अन्नू पांडे, नंदनी ठाकुर, अनुपमा मिश्रा, एंजिल चोकसे, मार्ग्रेट बेंजामिन, चंदन सिंह, शरसिंह काश्यप, मनोज सिंह, संतोष अग्रवाल, हरीश कलशा, प्रतीक तिवारी, युवराज तिवारी, अमित श्रीवास, निखिल शर्मा, संतोष प्रजापति और कौशिक धर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3