Popular Posts

एसईसीएल मुख्यालय में सतर्कता एवं सुशासन पर मंथन: सीवीसी सलाहकार राजीव वर्मा ने दी ‘निवारक सतर्कता’ पर जोर

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के मुख्यालय में आज ‘निवारक सतर्कता, शिकायत निवारण एवं सतर्कता प्रशासन’ विषय पर एक विशेष संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी), नई दिल्ली के सलाहकार श्री राजीव वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों को सुशासन के गुर सिखाए।

व्यवस्था में सुधार ही असली सतर्कता: राजीव वर्मा

सत्र को संबोधित करते हुए श्री राजीव वर्मा ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल गलतियों को ढूंढकर दंडित करना नहीं है, बल्कि कार्यप्रणाली में ऐसी पारदर्शिता लाना है कि अनियमितता की गुंजाइश ही न बचे। उन्होंने जोखिम-आधारित सतर्कता (Risk-based Vigilance) को अपनाने और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।

पारदर्शिता एसईसीएल की प्राथमिकता: हरीश दुहन

एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट किया कि पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही कंपनी की कार्यसंस्कृति के मुख्य स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद से संगठन में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को और मजबूती मिलती है।

डिजीकोल से बढ़ रही पारदर्शितास्वागत उद्बोधन में मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन ने बताया कि एसईसीएल अब सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित प्रणालियों, जैसे ‘डिजीकोल’ और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कर रहा है, जिससे निर्णय प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी और त्वरित हुई है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में एसईसीएल के शीर्ष नेतृत्व, जिनमें निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री दरला सुनील कुमार, तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। इनके अलावा नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय कुमार जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। एसईसीएल के सभी संचालन क्षेत्रों के अधिकारी व कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सत्र से जुड़े।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें सीवीसी सलाहकार ने सतर्कता प्रशासन से जुड़े व्यावहारिक सवालों के संतोषजनक उत्तर दिए। इससे पूर्व, श्री राजीव वर्मा ने एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन से शिष्टाचार भेंट कर समीक्षा बैठक भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *