1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। शहर के चिंगराजपारा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना उस समय हुई जब शाम करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच तेज गर्जना के साथ बिजली मकान पर गिरी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या है मामला:
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सूर्या चौक के पास स्थित राशन दुकान के पास हुई। बिजली के तेज झटके से मकान के अंदर मौजूद सामान और ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

नुकसान का ब्यौरा:
बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मकान की दो दीवारें चटक गई हैं। इसके अलावा लोहे की रेलिंग कई टुकड़ों में टूटकर बिखर गई। घर में मौजूद 4-5 स्विच बोर्ड जल गए हैं और स्मार्ट टीवी पूरी तरह से नष्ट हो गया है। साथ ही, छत और सीलिंग पर बिजली के तेज प्रहार के निशान पड़ गए हैं और घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी पूरी तरह से खराब हो गया है।
मुसीबत में परिवार:
यह परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। गृहस्वामी बजरंग दुबे के परिवार में उनकी पत्नी ममता दुबे (जो मितानिन के रूप में कार्यरत हैं), तीन बच्चे और उनकी माताजी हैं। परिवार की आर्थिक और स्वास्थ्य स्थिति काफी चिंताजनक है क्योंकि ममता दुबे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, वहीं उनकी बेटा अंश दुबे मानसिक रूप से दिव्यांग है।

इस हादसे ने परिवार की मुसीबतों को और बढ़ा दिया है। प्रभावित परिवार ने इस कठिन समय में शासन-प्रशासन से उचित मुआवजे और मदद की गुहार लगाई है।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3