1
1
1
2
3
रिपोर्ट: अमित पवार, प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक कसावट लाते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रायपुर कमिश्नर द्वारा जारी किए गए नवीन आदेश के अनुसार, रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को अब रायपुर ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक वैभव मिश्रा रायपुर ग्रामीण के पहले आरआई (रक्षित निरीक्षक) के रूप में पदस्थ किए गए हैं। इस नई तैनाती के साथ ही उन पर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी मूवमेंट, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के भ्रमण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा, उन्हें क्षेत्र में बल और आवश्यक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन का कार्य भी संभालना होगा।

प्राप्त जानकारी और कार्यालय पुलिस कमिश्नर, रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक वैभव मिश्रा अब सहायक पुलिस कमिश्नर (लाइन) नीलेश द्विवेदी के सीधे पर्यवेक्षण में रहकर कार्य करेंगे। इस नियुक्ति को पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3