Popular Posts

बिलासपुर: अब आजाद होंगे शहर के पेड़, निगम ने शुरू किया ‘ट्री गार्ड मुक्ति’ अभियान; 86 पेड़ों को मिली ‘जकड़न’ से आजादी

रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज

बिलासपुर: नगर निगम बिलासपुर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल शुरू की है। शहर में जो पौधे अब पूर्ण विकसित होकर पेड़ का रूप ले चुके हैं, उन्हें लोहे की जालियों और तारों के ‘पिंजरे’ से मुक्त किया जा रहा है। निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के विशेष निर्देशों पर, नगर निगम की टीम उन पेड़ों को ट्री गार्ड के बंधन से आजाद कर रही है जो अब अपनी प्राकृतिक ग्रोथ के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

86 पेड़ों को मिली नई जिंदगी

पर्यावरण और पेड़ों की सेहत को ध्यान में रखते हुए 5 जून से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 86 पेड़ों को ट्री गार्ड से मुक्त किया जा चुका है। इसमें पुलिस लाइन, नूतन चौक, बलराम टॉकीज रोड, रिवर व्यू और व्यापार विहार जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं।

सिर्फ ट्री गार्ड ही नहीं, कील और बोर्ड भी हटाए जा रहेअभियान की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम केवल ट्री गार्ड ही नहीं हटा रही, बल्कि पेड़ों के तनों में धंसी लोहे की कीलें, विज्ञापन बोर्ड और उन पर लिपटे तारों को भी सावधानीपूर्वक निकाला जा रहा है। जानकारों का कहना है कि ये वस्तुएं पेड़ों के तने में धंसकर उनके विकास को रोकती हैं और संक्रमण का खतरा भी बढ़ाती हैं। अब इन पेड़ों को खुली हवा और पर्याप्त जगह मिल सकेगी।

पुराने गार्ड का होगा रिसाइकिलनगर निगम इस अभियान को किफायती बनाने के लिए ‘वेस्ट टू बेस्ट’ की नीति अपना रहा है। हटाए जा रहे पुराने और जंग खा चुके ट्री गार्ड्स को फेंकने के बजाय, उनकी वेल्डिंग और मरम्मत की जा रही है। इन रिपेयर किए गए गार्ड्स को दोबारा छोटे और नए पौधों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त भार भी नहीं पड़ेगा।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के हर उस पेड़ को जकड़न से मुक्त किया जाएगा, जिसे अब सुरक्षा की नहीं, बल्कि स्वतंत्र विस्तार की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *