1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार प्रधान संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में “एसईसीएल योग महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) के संदेश को आत्मसात करते हुए एसईसीएल के वसंत क्लब में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
जीवन के लिए अनिवार्य है योग: हरीश दुहन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन ने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। भागदौड़ भरी जिंदगी में नियमित योगाभ्यास हमें मानसिक रूप से सशक्त बनाता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाता है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे योग को केवल आज के दिन तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

कॉमन योगा प्रोटोकॉल का पालनयोग महोत्सव का संचालन ब्रह्मकुमारी गायत्री देवी के मार्गदर्शन में हुआ। आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित ‘कॉमन योगा प्रोटोकॉल’ के तहत प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
नशा मुक्ति का लिया संकल्प
योगाभ्यास के समापन पर उपस्थित सभी जनों ने स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के साथ-साथ समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में सीएमडी श्री हरीश दुहन के साथ एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री दारला सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन और निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र सहित बड़ी संख्या में विभागीय प्रमुख एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल के मुख्यालय के साथ-साथ कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों और इकाइयों में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3