1
1
1
2
3
रिपोर्ट :- अमित पवार संपादक खबर ताजा न्यूज
बिलासपुर। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को छुट्टी रहेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर संभावित अतिवृष्टि और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान होने वाली संभावित परेशानियों और जोखिम से बचाना है।
जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसे में बिलासपुर जिले के विद्यार्थियों को 29 अक्टूबर को स्कूल नहीं जाना होगा।
YouTube: https://youtube.com/@KhabhartazaNews-c4u
Facebook: https://www.facebook.com/share/1QhusXygn2/
Instagram: https://www.instagram.com/khabartaza.news?igsh=cTF5cGUybDEwcjJ3